Skip to main content

15 August Speech in Hindi

15 August Speech in Hindi

             2018 for students



मेरे सभी आदरणीय आदरणीय अध्यापकगण, अभिभावको और प्यारे मित्रों को सुबह का प्रणाम (नमस्कार)। इस महान राष्ट्रीय अवसर को मनाने के लिये आज हम लोग यहाँ इकठ्ठा हुए है। मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ।
जैसा कि हम जानते है कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिये एक मंगल अवसर है। हम सब इस दिन को इसलिए मनाते है क्योकि 15 अगस्त 1947 को ही हमारा देश आज़ाद हुआ था, और ब्रिटिश राज से हमें मुक्ति मीली थी। आज हम यहाँ 70 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने इकठ्ठा हुए है।
आज का दिन सभी भारतीय नागरिकों के लिये बहुत महत्वपूर्ण दिन है। और यह इतिहास में सदा के लिये उल्लिखित हो चुका है
नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरु ने भाषण दिया था। जब पूरी दुनिया के लोग सो रहे थे, ब्रिटीश शासन से जीवन और आजादी पाने के लिये भारत में लोग संघर्ष कर रहे थे। अब, आज़ादी के बाद, दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा देश विविधता में एकता के लिये प्रसिद्ध है। भारतीय लोग हमेशा अपनी एकता से जवाब देने के लिये तैयार रहते है।

15 August Speech in Hindi

बड़ी ख़ुशी से हमारे पुरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह सभी भारतीयों के लिये बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह दिन हमें मौका देता है उन महान स्वतंत्रता सेनानीयों को याद करने का जिन्होंने हमें एक शांतिपूर्ण और खूबसूरत जीवन देने के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी। आजादी से पहले, लोगों को पढ़ने-लिखने की, अच्छा खाने की और हमारी तरह सामान्य जीवन जीने की आज्ञा (Permission) नही थी। अपने अर्थहीन आदेशों की पूर्ति के लिये अंग्रेजों द्वारा भारतीयों के साथ गुलामों से भी ज्यादा बुरा बर्ताव किया जाता था।
भारत की आजादी के पहले दिन को याद करने के लिये हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते है साथ ही साथ उन सभी महान लोगों याद करते है। जिनके कठिन संघर्षों की वजह से हम अपनी आजादी का उपभोग करने लायक बने है और अपनी इच्छा से खुली हवा में साँस से सकते है।
अंग्रेजों से आजादी पाना हमारे पूर्वजो के लिये बेहद असंभव कार्य था लेकिन हमारे पूर्वजो ने लगातार प्रयास करके इसे प्राप्त कर लिया। हम उनके किये कार्य को कभी भूल नहीं सकते और हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। केवल एक दिन में सभी स्वतंत्रता सेनानीयों के कामों को हम याद नहीं कर सकते लेकिन दिल से उन्हें सलामी जरुर दे सकते है। वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और पूरे जीवन के लिये प्रेरणा का कार्य करेंगे।
आज सभी भारतीयों के लिये बहुत महत्वपूर्ण दिन है जिसको हम महान भारतीय नेताओं के बलिदानों को याद करने के लिये मनाते है, जिन्होंने देश की आजादी और समृद्धि के लिये अपना जीवन दे दिया। भारत की आजादी मुमकिन हो सकी क्योंकि सहयोग, बलिदान और सभी भारतीयों की सहभागिता थी। हमें महत्व और सलामी देनी चाहिये उन सभी भारतीय नागिरकों को क्योंकि वो असली राष्ट्रीय हीरो थे।
भारत के कुछ महान स्वतंत्रता सेनानीयो में बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी जी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, जवाहरलाल नेहरु, खुदीराम बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, लाला लाजपत राय इत्यादि। ये सभी प्रसिद्ध देशभक्त थे जिन्होंने अपने जीवन के अंत तक भारत की आजादी के लिये कड़ा संघर्ष किया। हम लोग हमारे पूर्वजों द्वारा किये गए संघर्ष के उन डरावने पलों की कल्पना भी नहीं कर सकते।
आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज हमारा देश विकास के सही राह पर है। आज हमारा देश पूरी दुनिया में लोकतांत्रिक देश के रुप में अच्छे से स्थापित है।
महात्मा गांधी जी एक महान नेता थे जिन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह जैसे आजादी के असरदार तरीकों के बारे में हमें बताया। अहिंसा और शांति के साथ स्वतंत्र भारत के सपने को गाँधीजी ने ही देखा था।
भारत ही हमारी मातृभूमि है और हम आज़ाद भारत के आज़ाद नागरिक है। हमें हमेशा बुरे लोगो से अपने देश की रक्षा करते रहनी चाहिये। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को आगे की ओर ले जाये और इसे दुनिया का सबसे अच्छा देश बनाये।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये, आशा करते है की हमारा देश हर साल हर क्षेत्र में विकास करता रहे ताकि पूरी दुनियाँ को हमपर एक दिन गर्व हो।
जयहिन्द, जयभारत
15 August Speech in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

Top 13 Inspiring Quotes about Independence Day 2018

Quotes about Independence Day 2018: Top 13 Inspiring Quotes about Independence Day 2018 These  sayings and  Quotes about Independence Day 2018  are some of the best things that have been said about freedom, some are influential freedom quotes, others are rebellious, others are funny freedom quotes, to make you think. Independence day quotes helping you to wish Independence Day to your family members, friends, and other persons. Becuase quotes about being Independent and happy help you to say your inner feelings to others. Real Independence and freedom only exist doing right things. The most beautiful gift you can give your family especially your children are the roots of their responsibilities and the winds of independence. A Nation born in revolution and their struggles, hard work and in sacrifices. And we should support all those who seek Independence and a better life. The best and great result of teamwork comes when they working independently towar...

Top 15 Best Happy Independence day status messages,shayari in hindi

  Top 15 Best Happy Independence    day status                         messages,shayari in hindi          Shayari#1  Aajaadi Ki Kabhi Sham Nahi Hone Denge, Shahidon Ki Kurbani Badnaam Nahi Hone Denge, Bachi Ho Jo Ek Bund Bhi Lahu Ki, Tab Tak Bharat Mata Ka Aanchal Nilaam Nahi Hone Denge. Shayari#2 Mahan Hai Aur Mahan Rahega, Hoga Hausla Sab K Dilo Me Buland To Ek Din Pak B Jai Hind Kahega. Shayari#3 Mujhe Na Tan Chahiye, Na Dhan Chahiye, Bas Aman Se Bhara Yah Vatan Chahiye, Jab Tak Jinda Rahun, Is Matra – Bhumi Ke Liye, Aur Jab Marun To Tiranga Kafan Chahiye. Shayari#4 Naa Poochho Jamaney Ko, Kya Hamari Kahani Hain, Hamari Pehchaan To Sirf Ye Hai Ki Hum Sirf Hindustani Hain…!!! Shayari#5 Main Bharatvarsh Ko Hardam salam Karta Hun, Yahan Ki Chandani Mitti Ka Hi Gungan Karta Hun, Mujhe Chinta...

Independence Day 2018 “English Speech” For kids ,School Student

Independence Day 2018 “English Speech” For kids ,School Students                             Speech#1 Hello friends first i want to wish you  Happy Independence Day 2018 . If you are also searching for the  Happy Independence Day Speech for Teachers, Students in english 2018   .if you search best speech for independence day in english than you are at right place.i will provide you  speech for happy  independence day in english .after many search i will find best informaion for you.in this post i will show  happy independence day speech for teachers in english 2018 , happy   independence day speech for students in english 2018  All those independence day speeches will be usable in the school and colleges. So you can note down these awesome independence day speeches  and you can prepare for the function in your school, college and any other...